कला जगत

निशांत फाउंडेशन की पहली मीटिंग संपन्न, रजिस्ट्रेशन और फाउंडेशन के विस्तार को लेकर की गई चर्चा

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ के दिवंगत कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय की स्मृति में बनाए गए निशांत फाउंडेशन की पहली मीटिंग संपन्न हुई। इस मीटिंग में उपस्थित फाउंडेशन के सदस्यों के बीच फाउंडेशन के रजिस्ट्रेशन और उसके विस्तार को लेकर एक सकारात्मक चर्चा की गई, जिसमें सभी ने सहमति व्यक्त की। सदस्यों ने फाउंडेशन को और अधिक विस्तारित करने पर एक राय दी तथा फाउंडेशन के रजिस्ट्रेशन को जल्द से जल्द किए जाने पर अपनी अपनी बातें रखी।

इस मौके पर निर्माता निर्देशक सतीश जैन, मनोज वर्मा, संजय महानंद, तोरण राजपूत, राजा दासवानी, शैलेंद्र भट्ट, अनुराधा दुबे, समेत फाउंडेशन के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। सदस्यों ने बताया कि यह पहली मीटिंग थी जिसमें बहुत कम विषयों पर चर्चा की गई जल्द ही अगली मीटिंग की जाएगी जिसमें और भी मुद्दे शामिल किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *