मंगलसुत्र के निर्माता गणेश गुप्ता बनाएंगे बरमाला, नये कलाकारों को मिलेगा मौका
SANJHA BIHANIYA… हरितालिका तीज व गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री के उभरते फ़िल्म निर्माता कवर्धा निवासी श्री गणेश गुप्ता ने अपनी आगामी फिल्म बरमाला बनाने की औपचारिक घोषणा का श्री गणेश लेखक व निर्देशक नितेश लहरी को शगुन भेंट करके किया।
आपको बता दें की इससे पहले आपने मंगलसुत्र नामक फ़िल्म का निर्माण किया है जिसका हाल ही में शूटिंग समाप्त कर लिया गया है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन को पूर्ण करने के साथ ही जल्द ही इसे सिनेमाघरों में लाने की पूरी तैयारी की जा रही है।
निर्माता गणेश गुप्ता जी ने बताया कि मंगलसूत्र के प्रदर्शन के बाद बरमाला कि शूटिंग प्रारम्भ की जाएगी और बरमाला में नये कलाकारों के साथ अधिकांश कलाकार व तकनीशियन मंगलसुत्र के ही होंगे जिस पर अंतिम निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।
बात यदि मंगलसुत्र की करें तो इसमें सुपर स्टार प्रकाश अवस्थी के अलावा सानिया कंबोज,कंचन विश्वकर्मा, कबीर मानिकपुरी,अंजलि चंद्रवंशी,विनय सम्बष्ठ,प्रदीप मानिकपुरी, पार्थ मानिकपुरी,उर्वशी साहू,सन्तोष निषाद (बोचकु),आर मास्टर ,नकुल महलवार सहित कई नामचीन कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।
कहानी विकास चंद्रवंशी,पटकथा प्रकाश अवस्थी,संवाद नितेश लहरी,छायांकन लक्ष्मण यादव व अभिजीत भारती, संपादन तुलेंद्र पटेल,संगीतकार नवीन साहू,गीतकार अशोक तिवारी व नवीन साहू,प्रोडक्शन हेड राजेन्द्र जांगड़े,सहायक निर्देशक मुक्कू माही,निर्माता गणेश गुप्ता (श्री सिद्धि विनायक फ़िल्म प्रोडक्शन),निर्देशक नितेश लहरी हैं।

