मया देदे मयारू 2 का हुआ मुहूर्त, प्रोड्यूसर डायरेक्टर और कलाकार रहे मौजूद
SANJHA BIHANIYA… निर्माता अलक राय, निर्देशक प्रेम चंद्राकर की फिल्म मया देदे मयारू 2 का मुहूर्त आज हटकेश्वर महादेव मंदिर रायपुर में एक सादे समारोह में किया गया। इस दौरान फिल्म के कलाकार, टेक्नीशियन, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और डीओपी मौजूद रहे। फिल्म के कलाकारों में मन कुरैशी, लक्षित झांझी, दीक्षा जायसवाल, इशिका यादव मुख्य रूप से हैं।
बता दे कि इसके पूर्व माया देदे मयारू फिल्म ने सफलता हासिल की थी।

बड़े दिनों बाद फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरे अलक राय ने कहा कि जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग प्रारंभ की जाएगी उन्होंने निर्देशक प्रेम चंद्राकर और संगीतकार भूपेंद्र साहू को लेकर इस फिल्म का निर्माण प्रारंभ किया है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अलक राय एक जाना पहचाना नाम है।

