सनिमा

मोहित साहू की नई पेशकश गुइंया, 8 दिसंबर को हो रही है रिलीज, छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कौतूहल का माहौल

SANJHA BIHANIYA…. एन माही फिल्म प्रोडक्शन के निर्माता मोहित साहू और निर्देशक मनीष मानिकपुरी की छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुइंया 8 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के तमाम सिनेमाघर में प्रदर्शित होने वाली है, इस फिल्म की खास बात है अमलेश नागेश, अमलेश नागेश वह नाम है जिसने यूट्यूब पर धमाल तो मचाया ही है साथ ही एक ही फिल्म से अपने आप को स्थापित किया है, गुइंया की कहानी भी अमलेश नागेश ने ही लिखी है इसलिए यह फिल्म और दिलचस्प हो जाती है।

उसके बाद निर्देशक मनीष मानिकपुरी का कमाल भी देखने को मिलेगा। फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने बताया कि गुइंया की रिलीज को लेकर उन्होंने अच्छी तैयारी कर रखी है, गुइंया के कुछ गाने भी यूट्यूब पर रिलीज किए गए हैं जिसे काफी पसंद किया गया है।

फिल्म आठ दिनों बाद रिलीज होने वाली है जिसे लेकर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कौतूहल का माहौल है क्योंकि इसके पूर्व आई अन्य फिल्मों ने कोई कमाल नहीं किया, सो लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

फिल्म की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिलन स्टूडियो कटक में की गई है, साथ ही वीएफएक्स का काम प्रवीर दास ने किया है। गुइंया की टीम के सदस्यों को उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी क्योंकि इस फिल्म में गीत संगीत के साथ एक शानदार कहानी भी है।

फिल्म में अमलेश नागेश के अपोजिट हेमा शुक्ला है, हेमा शुक्ला ने भी छत्तीसगढ़ी एल्बम के जरिए अपनी पहचान बना ली है, अब फिल्मों में बतौर हीरोइन नजर आने लगेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *