दो फिल्मों का आडिशन 1 दिसंबर को हाॅटल साकेत इन रायपुर में, कलाकार पहुंचे बड़ी संख्या में – अनीता ध्रुव
SANJHA BIHANIYA…. जय बुढ़ादेव फिल्म प्रोडॅक्शन के बैनर तले आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव के द्वारा दो छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाई जा रही है
जिसमें आदिवासी समाज के शेर जन-नायक 1857 की क्रांति के छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह जी की अमर-गाथा का फिमांकन होगा तथा और दूसरी नारी प्रधान फिल्म बाघिन है
इस फिल्म में विशेष सहयोग व मार्गदर्शन आदिवासी समाज प्रमुख मायाराम नागवंशी,, देवचंद उईके,, भूपेन्द्र ध्रुव,, संतोष कुमार नेताम,, कांशीराम ध्रुव,, हेमलाल नेताम,, राजेन्द्र ध्रुव,, शिवप्रसाद नेताम,, सरपंच श्रीमती माधुरी दीवान,, नेमीन बाई ध्रुव,, ईश्वरी बाई कोर्राम,, शांति बाई ध्रुव,, यशोदा बाई ध्रुव का हैं।

निर्मात्री अनीता ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों फिल्म का आडिशन 1 दिसंबर को हाॅटल साकेत इन-डागा पेट्रोल पम्प राजा भवन फाफाडीह रायपुर, 2 दिसंबर को पारख हाॅटल-ग्रीन चौक रेलवे स्टेशन के पास दुर्ग एवं 3 और 4 दिसंबर को मित्तल हाॅटल-रायपुर रोड बिजली पावर हाउस के सामने धमतरी में होगा। जिसमें प्रदेश के कलाकारों को फिल्म-निर्माता अनिता ध्रुव एवं फिल्म निर्देशक नवल दास मानिकपुरी, कैलाश जानवावाला,सह-निर्माता संतोष यादव, पवन कुमार तारक, पवन मानिकपुरी जी ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की हैं।

