सनिमा

छत्तीसगढ़ी फिल्म कका जिंदा हे ने पार किए यूट्यूब पर 1 मिलियन विउ, मना रहे खुशियां

SANJHA BIHANIYA….. निर्माता मनोज खरे और हेमलाल चतुर्वेदी के छत्तीसगढ़ी फिल्म कका जिंदा हे को भले ही सिनेमाघर में दर्शकों का प्यार ना मिल पाया हो लेकिन इस फिल्म ने यूट्यूब पर एक मिलियन व्यू पर कर दिए हैं, यानी 10 लाख लोगों ने इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा है। इस अचीवमेंट को प्राप्त करने पर कका जिंदा हे की टीम ने केक काट के सेलिब्रेशन किया, जिसमें निर्माता मनोज खरे, हेमलाल चतुर्वेदी, अभिनेता पवन गांधी, प्रतीक खरे, प्रशांत सूर्यवंशी, राजेश बोनिक और बाबू खान उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के 1 मिलियन विउ होने पर बधाई देने का तांता लगा रहा। बहरहाल छत्तीसगढ़ी फिल्म कका जिंदा हे को यूट्यूब पर दो हफ्ते में ही वन मिलियन व्यू मिलना कमाल की बात है, जबकि इसी फिल्म को पर्दे पर दर्शकों ने वह प्यार नहीं दिया,

 

सबसे खास बात यह है कि जब यह फिल्म यूट्यूब पर रिलीज की गई उसे वक्त भी दीपावली का त्योहार और वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच चल रहा था, बावजूद इसके दर्शकों ने इस फिल्म को यूट्यूब पर देखा।

फिल्म कका जिंदा हे की टीम ने सभी दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और यह आशा व्यक्त की की हर छत्तीसगढ़ी फिल्म को वह ऐसा ही प्यार दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *