दिलेश साहू का जन्मदिन, फैंस दे रहे हैं बड़ी मात्रा में बधाई, एक्शन स्टार के नाम से जाने जाते हैं छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता दिलेश
संझा बिहनिया…. छत्तीसगढ़ी सिनेमा के एक्शन स्टार दिलेश साहू का आज जन्मदिन है, जिसे लेकर उनके फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं, सोशल मीडिया में बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।
एक ग्रुप ऐसा भी रहा जिसमें एडमिन को कहना पड़ा कि इस ग्रुप में दिलेश साहू नहीं है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म स्टार दिलेश साहू को लोग कितना पसंद करते हैं। दिलेश साहू को अभी छत्तीसगढ़ी सिनेमा में आए ज्यादा दिन नहीं हुआ है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी बन गई है, उनकी कुछ फिल्में जैसे लव दीवाना और चल हट कोनो देख लिही को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसमें उनके अभिनय की तारीफ भी की गई थी। इसके अलावा दिलेश साहू के होम प्रोडक्शन एन माही से भी कई प्रोजेक्ट रिलीज किए गए हैं जिन्हें भी पसंद किया गया है। छत्तीसगढ़ के प्रोडक्शन हाउस एमडी इंटरटेनमेंट के संचालक, निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने दिलेश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है

