train: पुरी-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव
संझा बिहनिया रायपुर…. (train) रेलवे प्रशासन की तरफ से पुरी- लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पुरी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में आंशिक बदलाव किया गया है।
(train) पुरी से प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली 02866 पुरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 15 से 29 दिसम्बर तक चलेगी।
इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार को चलाने वाली 02865 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पुरी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन (train) 17 से 31 दिसम्बर तक चलेगी।
इस पूजा स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआर, 04 सामान्य, 05 एसी-III, 01 एसी-II, 09 स्लीपर, 01 एसी फास्ट, 01 पेंट्रीकार कोच समेत कुल 23 कोच रहेंगी।

