दंतेला में है दम, दमदार वितरक ने कराई 55 सिनेमाघरों में प्रदर्शन की तैयारी
SANJHA BIHANIYA… अरिहान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित बहु प्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म दंतेला आगामी 29 अगस्त को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही है।
यह फिल्म एक रहस्यमयी लोककथा पर आधारित है जिसे निर्देशित किया है शांतनु पाटनवार ने।

फिल्म का पोस्टर काफी आकर्षक है जिसे देखने के बाद फिल्म को देखने की इच्छा जागृत होना लाजमी है। दंतेला को प्रदेश में डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनी अमन पिक्चर्स है, छत्तीसगढ़ की जानी-मानी फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अमन पिक्चर्स के अलक राय ने बताया कि यह फिल्म अलग सब्जेक्ट पर आधारित है और यह फिल्म एक थ्रिलर सस्पेंस है, इसलिए इसके प्रदर्शन को लेकर सतर्कता बरती गई। लिहाजा प्रदेश के चुनिंदा 55 सिनेमाघर का चुनाव कर इसे प्रदर्शित किया जा रहा है।

अलक राय ने बताया कि किसी भी फिल्म का कंटेंट भी उसके प्रदर्शन के लिए मायने रखता है इसलिए सोच समझकर रिलीज किया जाना चाहिए ताकि निर्माता को तकलीफ ना हो। दंतेला को लेकर उन्होंने कहा कि यह फिल्म रोमांच और थ्रिल से भरपूर है, उम्मीद है इसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे।

