एक्शन दृश्यों की हो रही है शूटिंग, एक्शन मास्टर शैलेन करवा रहे हैं लाजवाब एक्शन दृश्य
SANJHA BIHANIYA…कहा जाता है किसी भी फिल्म का गीत संगीत और कहानी जितनी महत्वपूर्ण होती है, उतना ही उस फिल्म का एक्शन दृश्य भी महत्वपूर्ण होता है, यदि फिल्म में एक्शन दृश्य है तो, ऐसे ही लाजवाब कहानी के साथ एक्शन से सजी फिल्म बन रही है छत्तीसगढ़ में जिसका नाम है “संघर्ष के जंग”, फिल्म के निर्देशक रतन गोछायर हैं और निर्माता बाबा देवांगन हैं,

जाने-माने एक्शन डायरेक्टर शैलेन मास्टर इस फिल्म के एक्शन दृश्यों को निर्देशित कर रहे हैं क्योंकि इस फिल्म में एक्शन का काफी महत्व है इसलिए इसे बड़ी बारीकी के साथ फिल्माया जा रहा है, “संघर्ष के जंग” में बतौर डीओपी दिलीप बारीक एक्शन दृश्यों में फिल्मांकन के जरिए जान फूंकने की कोशिश में लगे हैं, एक्शन डायरेक्टर शैलेन मास्टर इसके पूर्व भी दर्जनों छत्तीसगढ़ी फिल्मों और सैकड़ों उड़िया फिल्मों में एक्शन दृश्यों को निर्देशित कर चुके हैं।

