अक्टूबर माह में प्रदर्शन के लिए तैयार है छत्तीसगढ़ी फिल्म सतरंगी 420, गीत- संगीत, कॉमेडी, रोमांस और मनोरंजन से है लबरेज
SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक और निर्माता का पदार्पण होने जा रहा है जिनका नाम है नरेंद्र दावड़ा, नरेंद्र दावड़ा की पहली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “सतरंगी 420” अक्टूबर माह में प्रदर्शित होने वाली है।

इस फिल्म के निर्देशक रमाकांत सोनी है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में आशु राजपूत, शालिनी विश्वकर्मा, शिल्पा मानिकपुरी, उपासना वैष्णव, पायल चौरे, ललित उपाध्यक्ष, सुमीत पटेल, हरीश देवांगन, किशोर जाटव, चारू शर्मा, दिनेश पांडे, आनंद साहू, बेबी सोनल साहू, सुरेश गंधर्व, देव सिंह साहू, घनश्याम खांडे, संदीप शर्मा, दिनेश पांडे, प्रकाश भारद्वाज, रोशन राजपूत, राजकुमार साहू, जगत राम, विनय त्रिपाठी, राजू मानिकपुरी, ईश्वरी कोसले, संतोष बड़पिलवार समेत कई कलाकार हैं।
फिल्म को संगीत दिया है सुनील सोनी ने और स्वरबद्ध किया है चंपा निषाद के साथ स्वयं सुनील सोनी ने। गौरतलब है की फिल्म का संपादन जाने-माने एडिटर सतीश देवांगन ने किया है। इस फिल्म के डीओपी पवन रेड्डी और राजा सिंह है और गानों को निर्देशित किया है स्वर्गीय निशांत उपाध्याय ने।

