सनिमा

छत्तीसगढ़ के कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन्हें अच्छा मार्गदर्शन और काम नहीं मिल रहा है- बीरबल पाणीग्रही

संझा बिहनिया…. बीरबल पाणीग्रही ने कहा कि वे देख झन फंस जाबे फिल्म को अभी रिलीज नहीं करने वाले थे लेकिन कलाकारों की जिद के आगे वे हार गए क्योंकि उनका कहना था कि अक्टूबर माह में चार संहिता लग जाएगी और वे सभी कलाकार राजनीतिक पार्टियों के प्रचार-प्रसार में जुट जाएंगे। वैसे भी यह समय फिल्म लगाने का सही समय नहीं है क्योंकि एक तरफ बारिश होते रहती है और दूसरा कारण तीज और त्यौहार। अक्टूबर से जनवरी के बीच फिल्मों को देखने ज्यादा पसंद करते हैं लोग। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि छालीवुड में फिल्म इसलिए नहीं चल पा रही है क्योंकि यहां पर सिनेमाघरों की बहुत कमी है और मल्टीप्लेक्सों में फिल्म लगाने के लिए निर्माता के पास इतना बजट नहीं होता कि वह उसे वहन कर सकें। हम सभी कलाकार छालीवुड इंडस्ट्रीज की तरफ से राज्य सरकार से मांग करते है कि वे प्रत्येक जिले में 10 से 15 किलोमीटर की दूरी एक मिनी थियेटर खोलने की अनुमति दे, ताकि गांव के लोग उसे देखने ज्यादा से ज्यादा पहुंच सकें। वर्तमान हो यह रहा है कि अधिक पैसा खर्च कर दर्शक फिल्में देखना नहीं चाहते है अगर मिनी थियेटर गांव के आसपास खुल जाएगा तो वे 20 रुपये खर्च आसानी से फिल्में देखने पहुंचेगे और एक दिन में 10 हजार रुपये की कमाई होती है तो 5 हजार रुपये सीधे राज्य सरकार के राजस्व में जाएगा और 5 हजार रुपये निर्माता को मिलेगा। इसके साथ ही छालीवुड की जितनी भी फिल्में लग रही है या लगने वाली है उसे टैक्स फ्री किया जाए।

बीरबल पाणीग्रही ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है बस उन्हें अच्छा मार्गदर्शन और काम नहीं मिल रहा है। हम देखते आ रहे है कि अगर कोई बड़ा समारोह या सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन राज्य में कहीं पर भी होता है तो बाहरी कलाकारों को तवज्जों दिया जाता है, उन्हें बड़े होटलों में रुकने के साथ ही बड़ी रकम भी दी जाती है। अगर छालीवुड कलाकारों की बात करें तो उन्हें इन आयोजन में कार्यक्रम देने के लिए 50 हजार से 1 लाख रुपये दिया जाता है और यह कहते है यहां आप अपने खर्च से पहुंचे और बाहरी कलाकारों को वे महंगी गाडिय़ों में आयोजन स्थल तक लाने और ले जाने तक की बीड़ा उठाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *