General

dhamtari: ज्यादा शराब पीने से युवक पुलिया से गिरा, मौत

धमतरी।  (dhamtari) भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपेला में अत्यधिक शराब पीने के चलते एक व्यक्ति की पुलिया से गिरने से  मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार (dhamtari) सुपेला निवासी दीपक देवांगन पिता बालाजी अपने दो साथियों के साथ पुलिया के ऊपर बैठकर शराब पी रहा था। अत्यधिक नशे में होने के कारण वह चलने में असमर्थ था, तभी उनके दो साथी गांव गाड़ी ले लेने पहुंचे। वापस लौट कर देखा तो दीपक नीचे गिर चुका था।

(dhamtari) थाना प्रभारी केएस नेताम ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या में अत्यधिक शराब पीने से गिरने के बाद मौत प्रतीत हो रहा है। दीपक नशे में था और उसे गाड़ी में ले जाने के लिए उसके साथी गांव पहुंचे थे। सरपंच को खबर करने के बाद जब लौटे तो देखा दीपक पानी में गिर चुका था। ग्रामीणों की रिपोर्ट पर सुबह लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *