Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 1583 नए केस, राजधानी में भी 229 पाजिटिव
रायपुर। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 1583 नए मामले दर्ज किए गए है। वहीं 1258 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 21 लोगों की मौत हो गई है।
शनिवार को जो कोरोना (Corona) मरीज मिले है, उसमें रायपुर में 229, रायगढ़ में 138, दुर्ग में 128, जांजगीर-चांपा में 122, बालोद में 90, बिलासपुर में 87, कोरबा में 85, बलौदाबाजार में 82, सरगुजा में 78, राजनांदगांव में 73, महासमुंद में 67, धमतरी में 55, कबीरधाम में 49, बेमेतरा में 45, गरियाबंद में 38, कोरिया में 29, सूरजपुर में 27 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 2 लाख 45 हजार 580 हो गया है। जिसमें से 19 हजार 533 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 23 हजार 070 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 2977 लोगों की मौत हो चुकी है।

