कल से 30 सिनेमा घरों में एक साथ “गले लग जा मोर जान”, रायपुर के श्याम सिनेमा घर समेत सिटी सेंटर, इनॉक्स, अंबुजा मॉल और मिराज सिनेमा नया रायपुर में भी
SANJHA BIHANIYA… श्री राम फिल्म छत्तीसगढ़ के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “गले लग जा मोर जान” कल से संपूर्ण छत्तीसगढ़ के 30 सिनेमाघर में प्रदर्शित की जा रही है, जिसमें रायपुर के श्याम सिनेमाघर, सिटी सेंटर रायपुर, आइनॉक्स 36 रायपुर और अंबुजा मॉल समेत मिराज सिनेमा नया रायपुर में भी दर्शक इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे। इस फिल्म को निर्देशित किया है ओम चौधरी ने, फिल्म के निर्माता है रामनाथ साहू, मनोज, संजू साहू और श्याम खूंटे।

छत्तीसगढ़ी फिल्म “गले लग जा मोर जान” में रियाज खान और शालिनी विश्वकर्मा की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिलेगी। इस फिल्म के गीत संगीत काफी कर्णप्रिय है जो युवा दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब होगी। फिल्म की कहानी रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित है जिसमें कलाकारों ने उम्दा अभिनय करके फिल्म को एक गति प्रदान की है।फिल्म को प्रदर्शित कर रही डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अमन पिक्चर्स के अलक राय ने जानकारी दी कि इस फिल्म को छत्तीसगढ़ के 30 सेंटरों में एक साथ रिलीज किया जा रहा है ताकि कोई दर्शक ना छूटे।

यह फिल्म युवा दर्शकों को खासी प्रभावित करेगी क्योंकि फिल्म में युवा वर्ग समेत पारिवारिक फिल्म को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए वह सब कुछ है जिसे वे देखना चाहते हैं। फिल्म के गीतों को अपनी आवाज से सजाया है कंचन जोशी, अनुराग शर्मा, सुनील सोनी, इमरान सिद्दीकी और विवेक शर्मा ने। फिल्म की कहानी, संवाद और पटकथा को दिलीप कौशिक ने अंजाम दिया है। फिल्म से जुड़े कलाकारों ने संपूर्ण छत्तीसगढ़ के दशकों से इस फिल्म को प्यार देने की अपील की है।

