स्पेशल बिहनिया

युवा वर्ग को आकर्षित करेगी फिल्म “गले लग जा मोर जान”, गीतों में जाने-माने गायको ने दी है आवाज

SANJHA BIHANIYA… इस शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्म “गले लग जा मोर जान” खासकर युवा दर्शकों को आकर्षित करेगी इस फिल्म की कहानी रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित है जिसमें कलाकारों ने अपने उम्दा अभिनय का परिचय दिया है। अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा और अभिनेता रियाज खान की जोड़ी युवा दर्शकों को पसंद आएगी। इस फिल्म के गीतों का भी दर्शक खूब आनंद लेंगे क्योंकि इसमें जाने-माने गायको ने अपनी आवाज दी है जिनमें कंचन जोशी, अनुराग शर्मा, इमरान सिद्दीकी, विवेक शर्मा और सुनील सोनी शामिल है।
यह फिल्म श्री राम फिल्म छत्तीसगढ़ के बैनर तले निर्मित की गई है जिसके संवाद और पटकथा को दिलीप कौशिक ने मूर्ति रूप दिया है। इस फिल्म को जानी-मानी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अमन पिक्चर्स द्वारा रिलीज किया जा रहा है और यह 7 मार्च को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म के कलाकारों ने दर्शकों से इस फिल्म को मया दुलार देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *