स्पेशल बिहनिया

कला, कलाकार और समाज के लिए यह जीवन समर्पित है – बोगाजी, लगन उनकी दूसरी फिल्म है

sanjha bihaniya…. फिल्मों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का बीड़ा उठाए निर्देशक नरेश बोगाजी की अगली फिल्म है लगन जो 2 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में भी निर्देशक नरेश बोगाजी ने महिलाओं के प्रति अपनाई जाने वाली गलत धारणाओं की खिलाफत करते हुए एक सामाजिक संदेश देने की कोशिश की है।

निर्देशक नरेश बोगाजी मूलतः मोहला मानपुर के हैं यह क्षेत्र पूरी तरह वनों से आच्छादित है, यहीं से शिक्षा दीक्षा और फिल्मों के प्रति उनकी रुचि बढी, नरेश बोगाजी की पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म थी “संदेशा मोर कलम के” जो नक्सलियों से उत्पन्न समस्याओं पर आधारित थी। लगन उनकी दूसरी फिल्म है,

बातचीत में नरेश बोगाजी ने बताया कि वह सिनेमा को मां का ही स्वरूप मानते हैं क्योंकि मां ही अपने बच्चों को अच्छा बुरा बताती है, हर तरह की फिल्म करने की इच्छा रखने वाले नरेश नए कलाकारों के प्रशिक्षण और उनके लिए प्लेटफार्म तैयार करने एक संस्था भी चलाते हैं जिसका नाम है “वनांचल लोक कला विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान”।


अपनी आगामी फिल्म लगन के बारे में उन्होंने बताया कि यह फिल्म सशक्त नारी की दिशा में केंद्रित है, इसमें नारियों के प्रति रखी जाने वाली एक बुरी धारणा को दूर करने का प्रयास किया गया है। जिसमें सभी कलाकारों ने बखूबी अभिनय किया है।

उन्होंने बताया कि लगन एक अच्छे गीत संगीत और जबरदस्त कहानी से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ी फिल्म है। इस फिल्म में एक गीत कव्वाली पैटर्न का भी है जो सभी को पसंद आएगा, जिसे गाया है पंडित विवेक शर्मा ने और गीत संगीत दिया है दिलीप कौशिक और घनश्याम गंधर्व ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *