संझा स्पेशल

प्रकाश अवस्थी का नया प्रयोग, महिला प्रधान फिल्म मोर बाई हाई-फाई में, शानदार कहानी के साथ 100% मनोरंजन भी

SANJHA BIHANIYA…. लगातार हिट फिल्में देने वाले अभिनेता प्रकाश अवस्थी को कौन नहीं जानता चाहे मया हो या फिर टूरा रिक्शावाला हो, यह फिल्में प्रकाश अवस्थी की जानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वह लगातार अच्छी फिल्में लेकर आते रहे हैं, मया की सीरीज भी उन्हीं की देन है, साथ ही छत्तीसगढ़ में डिजिटल सिनेमा की शुरुआत में भी उनका योगदान है।

अब वह दर्शकों के बीच एक महिला प्रधान फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है मोर बाई हाई-फाई। यह फिल्म 26 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित हो रही है। इस फिल्म में निर्माता व अभिनेता प्रकाश अवस्थी हैं और निर्देशक नितेश लहरी है। मोर बाई हाई-फाई का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में पूरी फिल्म को देखने उत्सुकता बढ़ती गई है यह यूट्यूब पर मिले कमेंट देखकर पता चल रहा है। इस फिल्म में प्रकाश अवस्थी और अभिनेत्री सृष्टि देवांगन की केमिस्ट्री लुभावनी है।

गाने भी पसंद किये जा रहे हैं। ढेर सारे कलाकारों से सजी यह फिल्म अपने साथ एक सामाजिक संदेश और भरपूर मनोरंजन लेकर आ रही है। इस फिल्म में प्रकाश अवस्थी का हुनर कई विधाओं में देखने को मिलेगा, क्योंकि इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ अभिनय ही नहीं किया बल्कि और भी जिम्मेदारियां निभाई है। कुल मिलाकर भरपूर मनोरंजन के साथ 100% पैसा वसूल की गारंटी कह सकते हैं मोर बाई हाई-फाई को लेकर।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *