संझा स्पेशल

संतोष कुर्रे की छत्तीसगढ़ी फिल्मों में धमक, करन किरण को लेकर आ रहे हैं “मया बिना रहे नई जाए”

SANJHA BIHANIYA… अब तक हजारों गीतों का निर्माण कर चुकी AVM गाना ऑडियो वीडियो कंपनी छत्तीसगढ़ी फिल्म लेकर आ रही है यह फिल्म 4 अप्रैल को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज की जा रही है। AVM फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता है संतोष कुर्रे और डायरेक्टर हैं दीपक कुर्रे।
इस फिल्म की बहुत सारी खासियत है जैसे की फिल्म के हीरो हीरोइन रियल में भाई-बहन भी है और इन्होंने एक साथ कई गीतों में अभिनय किया है उन गीतों को लाखों लोगों ने पसंद किया है।

इसी तरह हजारों गीतों को निर्देशित करने वाले दीपक कुर्रे कि यह पहली फीचर फिल्म है जिसे उन्होंने निर्देशित किया है वे मशहूर निर्माता निर्देशक सतीश जैन को भी असिस्ट कर चुके हैं और उन्हें शूटिंग का लंबा अनुभव है।


फिल्म के निर्माता संतोष कुर्रे ने बताया की करन किरण की जोड़ी के गीतों को मिले प्यार और दुलार के कारण ही उन्होंने इस फिल्म के निर्माण का विचार किया और संतोष सोनू, राम यादव, पारस रजक जैसे टेक्निकल कार्यों में दक्ष लोगों का साथ मिला और उन्होंने फिल्म का निर्माण किया। इस फिल्म में खूबसूरत गीतों की भरमार है जिसे शब्दों से सजाया है कैलाश मांडले ने।

उन्होंने बताया की फिल्म में एक अच्छी कहानी के साथ-साथ खूबसूरत गीत और कलाकारों का बेजोड़ अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ी फिल्मों और गीतों को लेकर एवीएम स्टूडियो ने एक लंबा सफर तय किया है इससे जाहिर है की फिल्म में गीत संगीत इसका मुख्य आधार होंगे और दीपक कुर्रे का शानदार निर्देशन साथ ही संतोष सोनू की सिनेमाटोग्राफी फिल्म को एक नया आयाम प्रदान करेगी।

छत्तीसगढ़ी बोली से सजी यह फिल्म 4 अप्रैल को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित की जा रही है जिसे लेकर निर्माता संतोष कुर्रे ने अपील की है की दर्शक इस फिल्म को अपना प्यार जरूर दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *