कला जगत

डांसिंग स्टार ब्रह्मा निषाद की एक और कृति, “तोर मया म होगे खून खराबा” 20 मार्च को करण साहू फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर

SANJHA BIHANIYA… अभी तक आपने बहुत सी शॉर्ट फिल्म देखी होगी लेकिन 20 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज होने वाली शॉर्ट फिल्म तोर मया म होगे खून खराबा में फीचर फिल्म का मजा आने वाला है क्योंकि भले ही यह शॉर्ट फिल्म है लेकिन सिनेमाई ट्रीटमेंट से लबरेज है। फिल्म अभिनेता ब्रह्मा निषाद को अब तक दर्शकों ने सिर्फ रोमांटिक अभिनय करते हुए देखा है लेकिन तोर मया म होगे खून खराबा में वह अलग अंदाज में नजर आएंगे। करण साहू फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर प्रदर्शित होने वाली इस शॉर्ट फिल्म में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी भी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसके प्रदर्शित होने को लेकर उत्साह चरम पर है। जल्द ही दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि 20 मार्च को यह फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म में ब्रह्मा निषाद के अलावा ढेर सारे कलाकारों ने भी अभिनय किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *