कला जगत

Raipur: छत्तीसगढ़ी फिल्म लव लेटर के पोस्टर का विमोचन, जल्द होगा ऑडियो भी रिलीज

संझा बिहनिया रायपुर… (Raipur) बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्म “लव लेटर” के पोस्टर का विमोचन मंत्री रूद्र कुमार गुरु के हाथों हुआ। इस फिल्म के पोस्टर विमोचन के अवसर पर मंत्री के अलावा कांग्रेस नेता आलोक पांडेय, राजेश सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

लव लेटर फिल्म के निर्माता अमित जैन एवं तरुण सोनी है, फिल्म का निर्देशन उत्तम तिवारी ने किया है। उत्तम तिवारी ने आज तक जितनी भी फिल्मों का निर्देशन किया है, उन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया है, जिनमे राजा छत्तीसगढ़िया, राजा छत्तीसगढ़िया 2, आइ लव यू, आइ लव यू 2 शामिल है। सभी फिल्में सुपर डुपर ब्लॉकबस्टर हिट रही है।

(Raipur) लव लेटर फिल्म के कलाकार छत्तीसगढ़ी सुपर स्टार हर दिल अजीज मन कुरैशी है और साथ में अभिनेत्री है सृष्टि तिवारी। अन्य कलाकारों में हेमलाल कौशल, धर्मेंद्र चौबे, उपाषना वैष्णव, पुष्पेंद्र सिंह, विनय अम्बष्ठ, धर्मेंद्र अहिरवार, शीतल शर्मा, सरला सेन, ललित उपाध्याय, विक्रम राज, वर्षा सारथी, प्रतिभा, रूबी पंसारी।

यह फिल्म एक लव स्टोरी है, साथ में पारिवारिक ड्रामा फुल एंटरटेनमेंट फिल्म है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठ कर देखा जा सकता है, यह फिल्म जून महीने के पहले सप्ताह में सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी।

(Raipur) दर्शक इस फिल्म का बेताबी से इंतज़ार कर रहे और पुरे छॉलीवूड फिल्म इंडस्ट्रीज को इस फिल्म से बहुत ही ज्यादा उम्मीदें है, पोस्टर विमोचन के दौरान संतोष जैन, अमित जैन, तरुण सोनी, उत्तम तिवारी, विकास सोनी (मोनू) और फिल्म की टीम उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *