गानों की रिकॉर्डिंग हो गई शुरु , शूटिंग भी जल्द करेंगे प्रारंभ, मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म की, जसबीर कोमल ने कहा फिल्म को लेकर कलाकारों में उत्साह अभी से
SANJHA BIHANIYA CHHOLIWOOD…नेहा कोमल फिल्म प्रोडक्शन और जितेंद्र साहू द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म की शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी ,
निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि इस फिल्म के गीत संगीत का कार्य प्रारंभ हो चुका है , गानों की रिकॉर्डिंग रायपुर के स्वप्निल स्टूडियो में प्रारंभ हो चुकी है , जल्द ही लोकेशन फाइनल कर शूटिंग प्रारंभ कर दी जाएगी,
इस फिल्म में अभिनय करने वाले काफी कलाकारों का चयन हो चुका है , फिल्म में संयोजक के रूप में काम कर रहे श्री राम साहू ने कहा कि फिल्म की कहानी बेहद ही रोमांचक है और यह छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक नई कहानी साबित होगी,
फिल्म में शिवानी चौधरी, आयुषी श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सोनी, अनुष्का शर्मा, उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू समेत कई नए कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा, फिल्म में कलाकारों की चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण पर है!

