कला जगत

Raipur: कल मनाई जाएगी छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्माता स्व. विजय कुमार पाण्डेय की जयंती, स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2020 की घोषणा भी

संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) 1965 में निर्मित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म घर-द्वार के निर्माता स्व.विजय कुमार पांडेय की 77वीं जयंती  23 दिसंबर 2020 दिन बुधवार को नया रायपुर स्थित श्री सत्य साई सभागार में मनाई जाएगी। साथ ही बहुप्रतीक्षित स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2020 भी दिया जाएगा।

स्मार्ट सिनेमा अवार्ड के आयोजक पीएलएन लकी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते हम इस वर्ष पहली छमाही में हम आयोजन नही कर पाए थे इसलिए हमने 23 दिसंबर की तारीख को चुना है ताकि फ़िल्म घर द्वार के निर्माता स्व.विजय कुमार पांडेय की जयंती पर उन्हें स्मरण कर हम नमन कर सके,

(Raipur) जिन्होंने छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।हर साल की भांति इस बार भी 36 कैटेगरी के विजेताओं की घोषणा कर स्मार्ट सिनेमा अवार्ड दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *