प्रदेश

Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 1258 नए मरीज, राजधानी में भी 227 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1258 नए मरीज सामने आए है। वहीं 1496 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 13 लोगों की मौत हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 227, जांजगीर-चांपा से 112, दुर्ग से 102, राजनांदगांव से 93, रायगढ़ से 87, सरगुजा से 69, कोरबा से 68, सूरजपुर से 67, महासमुंद से 58, धमतरी से 55, बिलासपुर से 54, बालोद से 49, बलौदाबाजार से 35, जशपुर से 30, कबीरधाम से 17, कोरिया से 16 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 2 लाख 68 हजार 477 हो गया है। जिसमें से 16060 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 49 हजार 218 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3199 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *