congress के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन, अस्पताल में थे भर्ती
नईदिल्ली…. (congress) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार खराब स्वास्थ्य के चलते (congress) वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को रविवार रात को एस्कार्ट हास्पिटल में भर्ती करवाया गया था। 93 वर्ष के उम्र में मोतीलाल वोरा का निधन हुआ। रविवार को ही उनका जन्मदिन था।
बता दें कि लंबे समय तक (congress) कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उत्तरप्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं।

