प्रदेश

Congress: कांग्रेस के स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में फहराया झंडा

संझा बिहनिया रायपुर… (Congress ) कांग्रेस पार्टी के 136 वां स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने राजीव भवन में झंडा फहराया है। (Congress ) इसके बाद राजीव भवन में राज्यगीत अरपा पैरी के धार, वंदेमातरम और विश्व तिरंगा प्यारा गूंजा।

(Congress ) स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस है। मैं सभी प्रदेशवासियों को और देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं। देश की आजादी और देश के नवनिर्माण में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान है। देश की जनता के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं।

हम वैसे ही राजनीतिक दल के सदस्य हैं जो देश की आजादी में योगदान दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी जिन्होंने देश के नवनिर्माण में एक उंगली भी ना कटाई हो आज वो राष्ट्रवाद की परिभाषा देते हैं। (Congress) आज हमने संकल्प लिया है कि भूपेश सरकार की नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। नए साल में सभी कार्यकर्ता आम जनता के बीच में जाकर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *