विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा से मिले छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सदस्य, दी बधाई, कहा छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को आपसे बहुत आशा है
sanjha bihaniya…… छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज के सुपरस्टार कहे जाने वाले पद्मश्री व अभिनेता अनुज शर्मा अब विधायक भी हैं, उन्होंने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है, अब सदन में धरसींवा की जनता के साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के लिए भी कुछ ऐसा करेंगे जो सदियों तक याद किया जाता रहे..
ऐसी उम्मीदें की है छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों ने। उन सभी ने जाकर विधायक अनुज शर्मा से मुलाकात की उन्हें जीत की बधाई दी और हंसी मजाक भी किया।

बातों ही बातों में उन्होंने विधायक से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक आशा के रूप में सामने आने की बात भी कह दी। इस मुलाकात कार्यक्रम में वरिष्ठ फ़िल्म निर्माता व निर्देशक संतोष जैन, मनोज वर्मा, अनुपम वर्मा, अनुमोद राजवैद, शैलेंद्र धर दीवान, अभिनेता मन कुरैशी, राजेश अवस्थी और स्वर्गीय क्षमानिधि मिश्रा के पुत्र मुकेश मिश्रा भी शामिल रहे।
सभी से मिलकर विधायक अनुज शर्मा भी गदगद नजर आए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सब मिलकर काम करेंगे और छत्तीसगढ़ी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाएंगे। अनुज शर्मा ने यथासंभव सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।


