रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का महासमुंद हुआ आगमन, स्टेशन की समस्याओं से हुए अवगत
SANJHA BIHANIYA…रेलवे बोर्ड चैयरमेन *श्री पी. के. कृष्णदास पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, केरल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा का आगमन महासमुंद रेलवे स्टेशन* में हुआ। साथ मे भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की महामंत्री विभा अवस्थी जी जो की रेलवेबोर्ड मेम्बर भी है उनका आगमन भी साथ मे हुआ।
रेलवे चेयरमैन ने महासमुन्द रेलवे स्टेशन का औपचारिक निरक्षण किया तथा स्टेशन की मूलभूत आवश्यकताओं का जो महासमुन्द शहर मण्डल के भाजपा नेताओं और नागरिकों के द्वारा माँग बेलसोन्दा के पास रेलवे ओवरब्रिज, शंकर नगर तथा दलदली रोड़ पर अंडरब्रिज मांग,लम्बी दूरी की ट्रेने पूरी,सूरत,पूरी गांधीधाम का स्टापेज की मांग,प्लेटफार्म में बोगी नं का डिजिटल डिसप्ले की मांग तथा दैनिक ट्रेनयात्रि 500 से अधिक राजधानी रायपुर के लिए पुशपुल का पुनर्चलन करवाया जाए।
महासमुन्द शहर मण्डल की ओर से ज्ञापन सौपकर ऐसे अन्य मांगों को तत्काल पूरा करने की घोषणा के लिए निवेदित किये।
महासमुन्द शहर मण्डल के भाजपा जनों में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्राकर, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तथा पूर्व विधायक विमल चोपड़ा,पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत गोल्डी,जिलामहामंत्री प्रदीप चन्द्राकर,नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकर, जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि गण सन्दीप दीवान,निरंजना शर्मा,मण्ड़ल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाली,मण्डल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कोशलिया बंसल,मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा ,मोहन साहू,विश्वनाथन जी,अशोक चौरडिय़ा, बसंत लुनिया,पवन साहू,मीना वर्मा,राजेश्वरी तिवारी,दिनु रूपरेला, नन्दू जलछत्री,अमन वर्मा,लक्ष्मी उषा पाल,सुरेखा कंवर,शेखर बेलदार, दीपक राव,जग्गू छुरा, डोमार तांडी,उक्त कार्यक्रम की जानकारी मण्डल मीडिया प्रभारी गणेश निषाद ने दी।

