Corona: प्रदेश में आज मिले कोरोना के 671 नए मरीज, राजधानी में भी 158 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 671 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 650 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 8 संक्रमितों की मौत हो गई है।
प्रदेश में आज कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 158, दुर्ग से 95, बिलासपुर से 61, राजनांदगांव से 60, जांजगीर-चांपा से 41, महासमुंद से 26, जशपुर से 24, सरगुजा से 22, बालोद एवं बलौदाबाजार से 20-20, कोरिया एवं सूरजपुर से 18-18, धमतरी एवंु बेमेतरा से 14-14, बलरामपुर से 13, रायगढ़ एवं कोरबा से 11-11, कांकेर से 10 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 लाख 91 हजार 484 हो गई है। जिसमें से 7791 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 80 हजार 166 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3527 लोगों की मौत हो चुकी है।

