कला जगत

छत्तीसगढ़ी शार्ट फ़िल्म “तोर कसम” का पोस्टर हुवा लॉन्च 23 अप्रेल को यूट्यूब चैनल में होगी रिलीज

SANJHA BIHANIYA…बीते दिनों हुई शार्ट फ़िल्म तोर कसम की शूटिंग बलोदा बाजार में किया गया। जिसके निर्माता एवं लेखक अलका वर्मा , अनिल वर्मा है। आप को बता दे कि इस फ़िल्म का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। यह फ़िल्म 23 अप्रेल को सुबह 7 बजे यूट्यूब चैनल गणेशा फ़िल्म प्रोडक्शन में रिलीज होगी। इस फ़िल्म के डायरेक्टर अग्नि नवरत्न ने बताया कि यह फ़िल्म लवस्टोरी पर आधारित है। इसमें ऐक्शन , कॉमेडी और इमोशन है।

फ़िल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता अनिल वर्मा , अलका वर्मा , सोना कुमार , शेकर साहू , भूपेंद्र साहू , हरिशंकर साहू , अरुण यादव , आशीष यादव , राजा निषाद , राजू कौशिक , खुशबू यादव , पिंकी साहू , हितेश्वर भट्ट , राहुल साहू , संतोष साहू , ज्योति यादव , रोशनी यादव ने अभिनय किया है। उनका कहना है कि ये फ़िल्म दर्शको को बहुत पसंद आएगी और साथ ही अच्छे से अच्छे फ़िल्म दर्शकों के बीच मे लाते रहेंगे।

उन्होंने ये भी बताया कि गणेशा फ़िल्म प्रोडक्शन में अब तक 3 फ़िल्म रिलीज हो चुकी है। जिसमे भरोसा माया के , उमीद के किरण , गुरुजी उदास लईका होंगे पास , उनकी आने वाली फिल्म तोर कसम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *