मैं हूं आप के साथ आप दीजिए मेरा साथ, कलाकारों के लिए उठाऊंगी आवाज- मुस्कान
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी सिनेमा की अभिनेत्री मुस्कान साहू ने राजनीति में कदम रखने का निर्णय लिया है, उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली है , फिलहाल उन्हें कोई पद नहीं दिया गया है लेकिन जल्द ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है
मुस्कान साहू ने बताया कि वह फिल्म और राजनीति दोनों में सक्रिय रहेंगी और कलाकारों के हित को लेकर काम करेंगी, बता दें कि मुस्कान साहू ने मितान 420 , बी ए फर्स्ट ईयर और आई लव यू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है,
राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के दर्शकों का दुलार उन्हें फिल्मों के माध्यम से मिलता है उसी का फायदा उन्हें राजनीति में भी मिलेगा, उन्होंने बताया कि उन्हें गरियाबंद जिले की जिम्मेदारी मिल सकती है

