सनिमा

अंजली सिंह की अदाकारी चल हट कोनो देख लीही में , मंजे हुए कलाकार रजनीश को देंगी चुनौती

SANJHA BIHANIYA…आगामी 13 मई को निर्देशक सतीश जैन की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म चल हट कोनो देख लीही प्रदर्शित होने वाली है , इस फिल्म में दर्शकों को जहां दिलेश साहू और अनिकृति की जोड़ी लुभाने वाली है वही अंजली सिंह की अदाकारी का जलवा भी देखने को मिलेगा

वह मंजे हुए कलाकार रजनीश झांझी के ऑपोजिट अपना किरदार निभाती नजर आने वाली हैं, फिल्म का ट्रेलर काफी सराहनीय है जिसे देखकर साफ है कि अंजली का किरदार काफी दमदार है

वह इस फिल्म में चुनाव भी लड़ेंगी और जीतेंगी भी , दमदार संवादों के बीच सिनेमा हॉल में तालियां बजने वाली हैं, फिल्म के गीत और ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज हुए हैं जिसे काफी पसंद किया गया , बता दें कि इस फिल्म में दिलेश और अनीकृति वकील की भूमिका में नजर आएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *