खूबसूरत अभिनेत्री की खूबसूरत फिल्म, 10 मई से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में, नाम है “माई का लाल रुद्रा”
sanjha bihaniya…. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माई का लाल रूद्रा 10 मई से छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सिनेमाघर में रिलीज हो रही है, इस फिल्म की अभिनेत्री हेमा शुक्ला की खूबसूरती की सभी तारीफ करते हैं साथ ही उनके अभिनय की भी तारीफ की जाती है। बता दें कि हेमा शुक्ला ने एल्बम की दुनिया से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है, कुछ फिल्मों के बाद उनकी गुईयां सुपरहिट फिल्म साबित हुई, इसके बाद से हेमा को छत्तीसगढ़ी फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। सोच समझ कर चुनिंदा फिल्में करने वाली हेमा शुक्ला ने जब माई का लाल रुद्रा की कहानी सुनी तो उन्हें कहानी पसंद आई और उन्होंने इस फिल्म को करने के लिए सहमति दे दी।

बता दें कि माई का लाल रूद्रा में हेमा शुक्ला के अपोजिट अभिनेता दीपक कुमार हैं, दोनों की केमिस्ट्री वाली माई का लाल रूद्रा दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। फिल्म के गीतों को यूट्यूब पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लाखों की संख्या में फिल्म के गाने को व्यू मिल रहे हैं, फिल्म के ट्रेलर में संवाद और गीत काफी पावरफुल नजर आते हैं।
फिल्म के निर्देशक सुभाष जायसवाल हैं जिन्हें एसोसिएट किया है प्रभाकर बर्मन ने। छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माई का लाल रूद्रा 10 मई से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है।
फिल्म के मुख्य अभिनेता दीपक कुमार ने छत्तीसगढ़ के तमाम सिनेमा प्रेमियों से अपील की है कि वे अपना प्यार और दुलार फिल्म माई का लाल को जरूर दें।

