छत्तीसगढ़ी फिल्म माई का लाल रुद्रा के कलाकारों का कल है ओपन मीटअप कार्यक्रम, क्रिएटर, कलाकार और यूट्यूबर को किया गया आमंत्रित
sanjha bihaniya…. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माई का लाल रुद्रा 10 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है जिसको ध्यान में रखते हुए फिल्म के कलाकारों का ओपन मीटअप कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम मायाराम सुरजन हॉल, शहीद स्मारक के पीछे राजबंधा मैदान के पास आयोजित है। जिसमें माई का लाल फिल्म के प्रमुख कलाकार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक आयोजित है। फिल्म के मुख्य अभिनेता दीपक कुमार और अभिनेत्री हेमा शुक्ला ने सभी क्रिएटर, कलाकार और युटयुबरों को ओपन मीटअप कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।
बता दें कि फिल्म 10 मई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के निर्देशक सुभाष जायसवाल हैं जिन्हें एसोसिएट किया है प्रभाकर बर्मन ने।
फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अमन पिक्चर्स के अलक राय हैं।
तो याद रखें सोमवार 6 मई को ओपन मीटअप कार्यक्रम में मुलाकात होगी माई का लाल फिल्म के कलाकार दीपक कुमार और हेमा शुक्ला से।

