संझा स्पेशल

हर जगह प्रदर्शन और हर जगह चर्चा, माई का लाल रुद्रा की, दो दिन बाद है रिलीज

sanjha but bihaniya…. 2 दिन बाद बहु प्रतिक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माई का लाल रूद्रा प्रदर्शित होने वाली है, छत्तीसगढ़ी फिल्मों को पसंद करने वाले हर शख्स की जुबान पर इस फिल्म की चर्चा है, क्योंकि अभिनेता दीपक कुमार ने इस फिल्म से डेब्यू किया है और खास बात यह भी है कि उन्होंने इस फिल्म के निर्माण से लेकर प्रदर्शन तक दिन-रात एक किया है। हर उस क्षेत्र में दखल रखा जिसमें फिल्म को एक हाईप मिले, चाहे कलाकारों का चयन हो या फिर एक्शन दृश्यों को रियलिस्टिक बनाने का ही क्यों ना हो। इस पूरी प्रक्रिया में जिसने उनका साथ दिया उनमें अभिनेत्री व उनकी कोआर्टिस्ट हेमा शुक्ला का नाम भी शामिल है। इन दोनों ने मिलकर निर्देशकों के कहे अनुसार अभिनय 100% देने की भरपूर कोशिश की।

फिल्म के निर्देशक सुभाष जायसवाल व एसोसिएट निर्देशक प्रभाकर बर्मन ने बताया कि अभिनय के प्रति दीपक कुमार व हेमा शुक्ला के डेडीकेशन से वह काफी प्रभावित हुए। अब फिल्म प्रदर्शन को तैयार है और दो दिन बाद दर्शकों के बीच होगी जिसे लेकर फिल्म से जुड़े सभी सदस्यों में काफी उत्साह है।


बता दें कि इस फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स के अलक राय ने इसे छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सिनेमाघर में प्रदर्शित करने की तैयारी कर रखी है।फिल्म के वितरक अलक राय ने जानकारी दी कि कई सेंटर ऐसे होते हैं जहां छत्तीसगढ़ी फिल्में लोग देखना चाहते हैं लेकिन वहां फिल्में लग नहीं पाती है हम इस बार माई का लाल रूद्रा को ऐसे सेंटर में भी रिलीज करने की तैयारी कर रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *