ऑडिशन…. बनने वाली है छत्तीसगढ़ी फिल्म ढाई अक्षर प्रीत के, 12 मई को बिलासपुर में है ऑडिशन
snajha bihaniya…. लगातार बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्मों की कड़ी में एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म का निर्माण होने वाला है जिसका नाम है ढाई अक्षर प्रीत के, इस फिल्म को निर्देशित करेंगे सुनील सागर जो मूलतः बिलासपुर के ही हैं। इसके पूर्व भी उन्होंने और फिल्मों का निर्देशन किया है। हमेशा से नए कलाकारों को प्लेटफार्म देने के लिए मशहूर सुनील सागर इस फिल्म के लिए भी नए कलाकारों की तलाश में हैं। इसके लिए उन्होंने एक ऑडिशन आयोजित किया है जो 12 मई को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक बिलासपुर के होटल प्रीत में किया जाएगा। सुनील सागर ने बताया कि हमारी फिल्म “ढाई अक्षर प्रीत के” एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है जिसमें हम हमेशा की तरह नए कलाकारों को मौका देना चाहते हैं, इसलिए इच्छुक कलाकार ऑडिशन में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया की फिल्म में मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के अलावा और भी ढेर सारे कलाकारों की आवश्यकता होगी जिसको ध्यान में रखते हुए ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी आयु वर्ग के महिला पुरुष और जूनियर आर्टिस्ट हिस्सा ले सकते हैं। ऑडिशन के तत्काल बाद ढाई अक्षर प्रीत के फिल्म की शूटिंग प्रारंभ कर दी जाएगी।

