सनिमा

दुल्हे राजा का धूमधाम से मना जन्मदिन, निर्देशक, कलाकार और निर्माता रहे मौजूद

संझा बिहनिया…छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज के अभिनेता व निर्माता राज वर्मा का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से सिनेमा जगत के लोगों के बीच मनाया गया। इस मौके पर अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू अलीम बंसी और फिल्म वितरक अलक राय ने राज वर्मा का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस मौके पर आकार स्टूडियो के नरेंद्र अंटु भैया, निशा द्विवेदी, अभिनेत्री नेहा पटेल समेत छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत की हस्तियां मौजूद रही। आपको बता दें कि निर्माता व अभिनेता राज वर्मा की आगामी फिल्म दूल्हे राजा बहुत जल्द पर्दे पर आने वाली है, जिसमें वे बतौर अभिनेता नजर आएंगे।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े लोगों का जन्मदिन मनाने की परंपरा की शुरुआत अभिनेता दिनेश साहू और अलीम बंसी ने शुरू की थी फिर उसमें अलक राय भी जुड़ गए, अब ये तीनों मिलकर सिनेमा जगत की हस्तियों का जन्मदिन मनाते हैं। इसके पूर्व निर्देशक सतीश जैन, अभिनेता राजेश पंड्या, अभिनेत्री नेहा पटेल का जन्मदिन भी मनाया जा चुका है। अपने जन्मदिन के अवसर पर निर्माता व अभिनेता राज वर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रति मया दुलार बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *