कल से फिर होगा लाइट , कैमरा , एक्शन , जसबीर की फिल्म का दूसरा गाना होने जा रहा है शूट, 30 से 40 कलाकारों की होगी भीड़
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता जितेंद्र साहू और निर्देशक जसबीर कोमल की छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम की शूटिंग 10 तारीख से पुनः शुरू होने जा रही है , इस दौरान एक और गीत के साथ कुछ ड्रामे की शूटिंग की जाएगी ।
बता दें कि जसबीर ने मुंबई से लौटते ही इस शेड्यूल की तैयारियां शुरू कर दी थी , निर्माता जितेंद्र साहू ने बताया कि फिल्म 50% छूट की जा चुकी है और बहुत जल्द पूर्ण रूप से शूटिंग का काम खतम हो जाएगा ।
इस बार के गाने में लगभग 30 से 40 कलाकारों के शामिल होने की संभावना है , यह एक पब सॉन्ग है, जिसमें फिल्म का सार छिपा है क्योंकि आधुनिकता में डूबे युवक युवतियां कैसे नशे को गले लगा रहे हैं यह इस गीत में दर्शाया जाएगा और नशे से दूर रहने एक संदेश भी लोगों को इस गीत में देखने और सुनने को मिलेगा ।
बता दें कि इस गीत का भी लेखन और संगीत संयोजन स्वयं जसबीर कोमल ने किया है।

