गोल बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष, अभिनेता दिनेश साहू ने रचाई दूसरी शादी , घर में मचा कोहराम, पता चला कि हो रही थी शूटिंग
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता जितेंद्र साहू और निर्देशक जसबीर कोमल की छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम की शूटिंग अनवरत चल रही है , फिल्म में अभी अभिनेता दिनेश साहू और अभिनेत्री अनुषा शर्मा के सीन और गाने शूट किये जा रहे हैं ,
विगत दिनों दिनेश साहू की शादी का सीन शूट किया गया जिसकी फोटो देखकर लोगों ने दिनेश को फोन करके पूछना शुरू कर दिया , लेकिन वास्तव में वह एक फिल्मी शादी थी फिल्म के निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि फिल्म अब पूर्णता की ओर है और जल्दी फिल्म एडिटिंग में जाएगी ,
इस फिल्म का एक आइटम सॉन्ग एक पब में शूट किया गया है जिसमें 30 से 40 कलाकारों ने हिस्सा लिया।

