सनिमा

चल हट कोनो देख लीही की शूटिंग हुई पूर्ण , वरिष्ठ कलाकार टेशू डोंगरे भी बने फिल्म का हिस्सा

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…रायपुर के वरिष्ठ कलाकार टेशू डोंगरे ने भी सतीश जैन की फिल्म में किरदार निभाया है , डोंगरे ने बताया कि वह लंबे समय से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनकी दिली तमन्ना थी कि वे निर्देशक सतीश जैन की फिल्म में काम करें ,

इसके लिए उन्होंने निर्देशक सतीश जैन , सहायक निर्देशक भूपेंद्र चंदनिया का आभार व्यक्त किया है, बता दें कि सतीश जैन की इस फिल्म की शूटिंग पूर्ण हो चुकी है और यह भी घोषणा की जा चुकी है कि यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी ,

इस फिल्म की मुख्य भूमिका में दिलेश साहू और अनीकृति चौहान हैं , इसकी शूटिंग रायपुर, शिवरीनारायण और नवा रायपुर में की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *