सजेगा मंडप, होगी शादी, 26 जनवरी को आएंगे राज वर्मा, बनके दुल्हा राजा
sanjha bihniya….. जी हां दुल्हा राजा नाम है छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म का जो संपूर्ण छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कलाकारों की एक बहुत बड़ी टीम नजर आने वाली है जिनमें मुख्य अभिनेता के रूप में राज वर्मा नजर आएंगे तो वहीं प्रदीप शर्मा, उपासना वैष्णव, अनुराधा दुबे, संजय महानंद, शैलेंद्र निषाद, हेमलाल कौशल, पप्पू यादव, राकेश यादव, अंशु मानिकपुरी, दिव्या नागदेव, राखी सिंह, मनीषा वर्मा समेत ढेर सारे कलाकार अपने अभिनय से मंत्र मुग्ध करेंगे। फिल्म के गाने अभी रिलीज हो रहे हैं जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

फिल्म के निर्माता निर्देशक राज वर्मा है, राज वर्मा ने इसके पूर्व एक छत्तीसगढ़ी फिल्म तरी हरी ना ना में अभिनयकार छत्तीसगढ़ी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। अरण्य सिनेमा की प्रस्तुति दूल्हा राजा एक पारिवारिक और कॉमेडी से लबरेज फिल्म है।
फिल्म में राज वर्मा के अपोजिट काजल सोनबेर नजर आएंगी। आठ गानों से सजी इस फिल्म के गीत और संगीत काफी कर्णप्रिय हैं। दहेज प्रथा के बारे में एक सकारात्मक संदेश इस फिल्म के माध्यम से दिया गया है। फिल्म के गीतों को संगीत से सजाया है सुनील सोनी ने।
फिल्म के अभिनेता व निर्माता राज वर्मा ने बताया कि इस फिल्म में एक बड़ी टीम ने अपना प्रदर्शन किया है जो काफी सकारात्मक रहा और समय सीमा के अंदर ही फिल्म का निर्माण पूर्ण किया गया। फिल्म में अभिनय कर रहे सभी कलाकारों ने इस फिल्म से जुड़ने पर खुशी व्यक्त की है।

