सनिमा

बस्तर के चर्चित अभिनेता राकेश यादव का चयन हुआ जसबीर कोमल की फिल्म में , साथ में नजर आएंगे रवि साहू

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता जितेंद्र साहू और निर्देशक जसबीर कोमल की छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म में बस्तर के चर्चित चेहरे राकेश यादव का चयन हो चुका है , उनके साथ छत्तीसगढ़ी सिनेमा के हंस झन पगली फेम रवि साहू का भी सिलेक्शन किया गया है,

निर्माता जितेंद्र साहू ने बताया कि बस्तर अंचल में राकेश यादव काफी चर्चित चेहरे हैं और उनके हमारे फिल्म में आने से टीम में काफी उत्साह है, अभिनेता राकेश यादव ने मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म की कहानी सुनकर खुश हुए और इस फिल्म में अभिनय करने की सहमति दे दी ,

बता दें कि इस फिल्म के सभी गीतों की रिकॉर्डिंग की जा चुकी है जिसे स्वप्निल स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें स्वर दिया है अनुराग शर्मा ,सुनील सोनी, चंपा निषाद , गुरशीत कौर और राकेश शर्मा ने,

इस मौके पर अभिनेता रवि साहू, कहानीकार नितेश लहरी, निर्माता अशोक तिवारी , जितेंद्र साहू, निर्देशक जसबीर कोमल और शिवानी चौधरी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *