रोचक कहानी, बंधा हुआ स्क्रीन प्ले और मारधाड़ से भरपूर रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटीपुत्र, देख कर निकले लोगों ने की जमकर तारीफ
SANJHA BIHANIYA….आज संपूर्ण छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म माटीपुत्र रिलीज हुई, इस फिल्म को सभी लोगों की सराहना और तारीफें मिली, सभी ने फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं अभिनेता शिवा साहू के अभिनय की जमकर तारीफ की। फिल्म में शिवा साहू ने जमकर एक्शन किया है, हो सकता है आने वाले समय में वे एक्शन स्टार के रूप में पहचान बना ले। अभिनेत्री मुस्कान साहू ने भी काबिले तारीफ अभिनय किया है। इस फिल्म में उन्हें अपनी अदाकारी दिखाने का पूरा मौका मिला।


