सनिमा

मया में बेहाल करने की तैयारी पूरी है सतीश जैन की, मोर छईयां भुइयां 2 का दूसरा गीत मचा रहा धमाल

sanjha bihaniya…. मशहूर निर्देशक सतीश जैन की बहुप्रतिक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर छईयां भुइयां 2 का होली गीत हो गेंव मया म बेहाल मात्र 5 घंटे में ही 36k लोगों तक पहुंच गया, गाने की विवरशिप की तेजी बता रही है कि गाना लोगों ने कितना पसंद किया है। छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर छईयां भुइयां 2 24 मई को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। होली के इस गीत में स्वर दिया है नितिन दुबे, सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा और कंचन जोशी ने। इस गीत में अभिनय करते नजर आ रहे हैं कलाकार दीपक साहू, एल्सा घोष, मन कुरैशी और दीक्षा जायसवाल।

मोर छईयां भुइयां 2 सतीश जैन की पहली फिल्म मोर छईयां भुइयां से काफी अलग है, क्योंकि कई सालों बाद मोर छईयां भुइयां 2 का निर्माण किया गया है जिस समय मोर छईयां भुइयां बनी थी उस समय नया-नया छत्तीसगढ़ भी बना था उस फिल्म ने इतिहास रच दिया था। राजधानी रायपुर के बाबूलाल टॉकीज में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब उसे देखने गांव-गांव से लोग बैल गाड़ियों में सवार होकर आया करते थे। अब समय विपरीत है, सोशल मीडिया और यूट्यूब का जमाना है ऐसे में भी सतीश जैन ने मोर छईयां भुइयां 2 के पोस्टर में बैलगाड़ी को ही दिखाया है।

इस फिल्म से कई सारी यादें भी जुड़ी हुई हैं जैसे वह जनरेशन जिसने मोर छईयां भुइयां देखी है और अभी की जनरेशन जो मोर छईयां भुइयां 2 देखेगी। मोर छईयां भुइयां देखने वाली जनरेशन इसलिए मोर छईयां भुइयां 2 देखेगी क्योंकि वह देखना चाहेगी कि इतने वर्षों बाद मोर छईयां भुइयां 2 में आखिर क्या है, और मोर छईयां भुइयां ना देख पाए लोग इसलिए देखेंगे कि उस फिल्म में ऐसा क्या था जो वह ऐतिहासिक बन गई, क्या मोर छईयां भुइयां 2 में भी ऐसा कुछ होगा। कुल मिलाकर सतीश जैन एक मनोरंजक और पारिवारिक फिल्म देने के लिए जाने जाते हैं इसलिए सभी को उम्मीद है कि यह फिल्म भी कमाल करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *