छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकारों की होली, रंगरसिया, 23 मार्च को हो रहा कलाकारों का होली मिलन
sanjha bihaniya…. हर साल की तरह इस साल भी होली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का होली मिलन समारोह रंगरसिया 23 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक हरिभूमि प्रांगण पचपेड़ी नाका में आयोजित है। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की फिल्म कलाकारों को होली मिलन समारोह का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि इस मौके पर सभी कलाकार एकजुट होते हैं और नाचते गाते हैं। यह ऐसा मौका होता है जब कलाकार एक दूसरे से मिलकर अपनी यादें ताजा करते हैं और रंग गुलाल खेल कर खुशियों का इजहार भी करते हैं। छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है जिसके आयोजक होते हैं योगेश अग्रवाल। इस दौरान होली मिलन समारोह के लिए प्रभारी के रूप में राजेश मिश्रा और अलीम बंशी को नियुक्त किया गया है, वे सभी कलाकारों की फोटो आमंत्रित कर रहे हैं जिन्हें रंगरसिया होली मिलन समारोह के पोस्टर में चस्पा किया जाएगा। योगेश अग्रवाल ने हरिभूमि प्रबंधन का धन्यवाद देते हुए कहा कि कलाकारों के होली मिलन समारोह के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए हरिभूमि हमेशा सहयोग किया करते हैं। 23 मार्च को होने वाले इस होली मिलन समारोह को लेकर कलाकारों में भारी उत्साह है।

