जाने-माने अभिनेता पुष्पेंद्र सिंह भी करेंगे अभिनय , “मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म” में, साइनिंग अमाउंट मिला कहा बड़ी खुशी की बात है कि इस फिल्म में अभिनय करने का मौका मिल रहा है
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता-निर्देशक जसबीर कोमल की आगामी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म के लिए पुष्पेंद्र सिंह का भी चयन किया जा चुका है, विगत दिनों उन्होंने जसबीर कोमल के ऑफिस में साइनिंग अमाउंट ग्रहण किया । इस मौके पर निर्माता जितेंद्र साहू , निर्देशक जसवीर कोमल, चंद्रहास साहू और संजय महतो भी उपस्थित रहे ।
बता दें कि 6 जून को जसबीर कोमल के इस छत्तीसगढ़ी फिल्म का मुहूर्त निर्देशक सतीश जैन के हाथों संपन्न हुआ था , इसके पूर्व भी पुष्पेंद्र सिंह ने जसबीर कोमल की फिल्म पहुना और सोचत सोचत प्यार होगे में अभिनय कर चुके हैं , पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि इस फिल्म में काम करने पर मुझे बड़ी खुशी होगी , मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द इसकी शूटिंग प्रारंभ हो ।
इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री अनुशा शर्मा और पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य कलाकारों का चयन किया जा चुका है । निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि जुलाई में इस फिल्म का ऑडियो रिलीज कर दिया जाएगा एवं इसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होगी । अभी फिल्म के लिए कॉस्टयूम एवं लोकेशन का चयन कार्य जारी है।

