सतीश जैन का सम्मान के पहले सम्मान, अभिनेता अलीम बंसी ने शाल श्रीफल भेंट कर दी बधाई
sanjha bihaniya…. आज जब से छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण के लिए छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के दिग्गजों के नाम की घोषणा हुई है तब से उन्हें बधाई देने का तांता सा लगा हुआ है, इसी कड़ी में जाने-माने निर्माता निर्देशक सतीश जैन को राष्ट्रीय अलंकरण के लिए चयन किए जाने पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में अभिनेता अलीम बंसी ने सतीश जैन का सम्मान किया और उन्हें बधाई दी।

अलीम ने कहा कि इस अवार्ड के सही हकदार सतीश जैन ही है, उनकी फिल्में उनके गीत इतने सार्थक होते हैं कि वह समाज को एक संदेश देते हैं, इसीलिए उनकी फिल्में हमेशा सुपरहिट होती है। आज छत्तीसगढ़ सरकार उन्हें सम्मानित करने जा रही है जिसके चलते हम सभी को गर्व की अनुभूति हो रही है। इस मौके पर निर्माता रॉकी दासवानी और राशि अटवानी भी उपस्थित रहीं।

