कला जगत

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपर विलेन मनमोहन ठाकुर है हठयोगी , फिल्मों के बाद नजर आने वाले हैं गीतों में, 8 गानों में कर दी है गायिकी

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ के सुपर विलेन मनमोहन सिंह ठाकुर का भी एक जमाना रहा, मोर छइयां भुइयां और झन भूलो मां बाप ला के वक्त उनका नाम सतीश जैन के फेवरेट कलाकारों के नाम में शुमार था !

उन्होंने अपने अभिनय के दम पर पूरे छत्तीसगढ़ के दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली , दर्शकों का वही प्यार और दुलार मनमोहन को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहा, इसी इसी वजह से मनमोहन ने फिल्मों में मुख्य भूमिका निभानी शुरू की , वहां भी उन्हें दर्शकों का प्यार  सतत मिलता रहा !

कोरोना और लाकडॉउन के चलते फिल्मों पर ब्रेक लगा तो ठाकुर साहब ने गीतों में अभिनय और गायिकी की तरफ रुख किया और नटराज म्यूजिक बरही के विनय वर्मा के साथ मिलकर उन्होंने आठ मूड के गीतों का निर्माण किया जिसमें मनमोहन ठाकुर ने अपने स्वर दिए और अभिनय भी किया!

अभी 6 गानों की शूटिंग पूर्ण कर ली गई है जिसमें मनमोहन ठाकुर के ऑपोजिट नायिकाओं में सोनाली , वेदिका , तारा ,और गायत्री जैसी अभिनेत्रियां हैं!  गीतों की शूटिंग रायपुर और पाटन क्षेत्र में की गई है , इन गीतों को लिखा है कैलाश मांडले और सुरेश कुर्रे ने,

बता दें कि नटराज म्यूजिक बरही ने भोजपुरी , छत्तीसगढ़ी , हिंदी और बुंदेलखंडी बोली में भी कार्य किया है , इसी स्टूडियो से संजय सुरीला, लल्लू तिवारी और शारदा थवाईत जैसे कलाकारों को पहचान मिली है, बहरहाल फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके मनमोहन ने ठाना था कि अब यूट्यूब में गीतों के माध्यम से अपने दर्शकों का मनोरंजन करेंगे जिसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी के साथ गानों का निर्माण करा लिया है और उसे जल्द ही रिलीज करने की तैयारी में है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *