कला जगत

रामायण “राम के लीला” के जन्मोत्सव प्रसंग की शूटिंग में जुड़ेंगे सैकड़ों कलाकार

sanjha bihaniya…छत्तीसगढ़ी बोली में बन रही रामायण “राम के लीला” के प्रसंग राम जन्मोत्सव की शूटिंग में सैकड़ों कलाकार भाग लेंगे जिसमें लोकदल भी शामिल हैं, गीत के माध्यम से शूटिंग होने वाले इस प्रसंग को लीड करेंगी अंकिता डडसेना जो गीत पर पूरे समय लिप्सिंग करती नजर आएंगी, राम के लीला के संयोजक अखिलेश वर्मा ने बताया कि लगातार रामायण की शूटिंग जारी है और जन्मोत्सव गीत के लिए कलाकारों में उत्साह है,

रामायण राम के लीला के निर्माता व निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि राम जन्मोत्सव गीत की शूटिंग जोरा फिल्म सिटी चंदखुरी कौशल्या धाम में की जाएगी जिसमें सैकड़ों कलाकार शामिल होंगे, रामायण राम के लीला के संवाद और गीत को अशोक तिवारी लिख रहे हैं और इसे निर्देशित कर रहे हैं कार्यकारी निर्देशक नितेश लहरी, जसबीर कोमल ने बताया कि अभी अयोध्या के इंडोर दृश्य फिल्माए जा रहे हैं जिसमें दशरथ का किरदार विजय मिश्रा “अमित” निभा रहे हैं, कुछ पार्ट रावण के भी शूट किए गए हैं जिसमें रावण का किरदार विक्रम राज ने निभाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *