छत्तीसगढ़ में पहली बार “इन्स्टाग्राम मीट-अप” का कार्यक्रम,प्रदेशभर के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को किया गया आमंत्रित
SANJHA BIHANIYA….. छत्तीसगढ़ में पहली बार मनोज राजपूत जी के द्वारा “इन्स्टाग्राम मीट-अप” का कार्यक्रम रखा गया है, यह कार्यक्रम मनोज राजपूत लेआउट्स दुर्ग बाईपास,टोल प्लाजा के पास, सिकोला-दुर्ग में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा | जो ‘गाँव के जीरो शहर मा हीरो’ फिल्म के निर्माता एवं अभिनेता भी है| जिसमे प्रदेशभर के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को आमंत्रित किया गया है| इसमें विभिन्न लोक कला का कार्यक्रम भी सम्मिलित है| जिसमे सभी इनफ्लुएंसर बढ़चढ़ कर अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं । इस कार्यक्रम में दुर्ग के विधायक गजेन्द्र यादव जी एवं दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा जी व छत्तीसगढ़ के विभिन्न कलाकार उर्वशी साहू एवं उपासना वैष्णव (कचरा-बोदरा के प्रसिद्ध अभिनेत्री) भी शामिल हो रहे है| इस कार्यक्रम में हमर छत्तीसगढ़ CG-07 के ग्रुप भी शामिल है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मंच उपलब्ध किया जायेगा। मनोज राजपूत जी का कहना है कि इन्हें इस मंच के माध्यम से ना सिर्फ मनोज राजपूत प्रोडक्शन हाउस, बल्कि प्रदेश के सभी बड़े प्रोडक्शन हाउस तक पहुँचाना है। जिससे छत्तीसगढ़ के सभी इनफ्लुएंसरों को उनकी पहचान मिल सके और वह पूरे देश में अपना नाम रोशन कर सकें। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हे प्रोत्साहित किया जायेगा , साथ ही वह अपने सपनों को साकार करने में सक्षम होंगे। मनोज राजपूत जी का उद्देश्य है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी इन्फ्लुएंसरों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो व साथ ही उन्हें रोजगार भी मिल सके।

